अगर आप भी पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और एक दमदार, मस्कुलर और किफायती इलेक्ट्रिक SUV घर लाने का सपना देख रहे हैं, तो अब दिल थाम कर बैठ जाइए।
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली मारुति सुजुकी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी अपनी पहली और बहुप्रतीक्षित ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV, 2026 Suzuki e-Vitara को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
अब तक इस गाड़ी की कीमत को लेकर एक बड़ा सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन जापानी मार्केट में इसके लॉन्च होने के बाद इसकी कीमतों का एक बड़ा अंदाजा लग गया है।
यह कार उन मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक गेम-चेंजर साबित होने वाली है जो Tata Nexon EV या MG ZS EV जैसी गाड़ियां खरीदने का बजट नहीं बना पा रहे थे।
दमदार बैटरी और पैसा वसूल Mileage का बेजोड़ संगम
जब भी कोई भारतीय ग्राहक इलेक्ट्रिक कार खरीदता है, तो उसके मन में सबसे बड़ा डर बीच रास्ते में बैटरी खत्म होने का होता है। सुजुकी ने इस डर को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए e-Vitara को दो दमदार बैटरी विकल्पों के साथ उतारा है।
इसके बेस मॉडल में 49kWh की दमदार बैटरी दी गई है, जो रोजमर्रा के सफर और शहर के ट्रैफिक के लिए एकदम परफेक्ट है। वहीं, अगर आपको लंबी दूरी तय करनी है और रास्ते में बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं चाहिए, तो इसका टॉप मॉडल 61kWh की बड़ी बैटरी के साथ आता है।
विदेशी मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, यह गाड़ी फुल चार्ज होने पर आपको लगभग 344 किलोमीटर से ज्यादा का शानदार Mileage (रेंज) निकाल कर देगी। यानी अब आप बिना किसी टेंशन के अपने परिवार के साथ लंबी ट्रिप पर निकल सकते हैं।
अत्याधुनिक Features और 4×4 की बाहुबली ताकत
सुजुकी ने अपनी इस पहली इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ एक आम EV नहीं, बल्कि एक हाई-टेक मशीन बनाया है।
इस बजट सेगमेंट में पहली बार आपको e-Vitara के टॉप ‘अल्ट्रा’ (Ultra) वेरिएंट में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का धांसू फीचर देखने को मिलेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि यह कार सिर्फ शहर की पक्की सड़कों पर ही नहीं, बल्कि गांव के ऊबड़-खाबड़ रास्तों और पहाड़ों पर भी एक बाहुबली की तरह दौड़ेगी।
इस तरह का 4×4 सिस्टम फिलहाल बाजार में मौजूद कई महंगी चीनी इलेक्ट्रिक कारों में भी नहीं मिलता है। इसके अलावा, इस कार में आपको एक एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और एक बेहद प्रीमियम केबिन मिलेगा जो आपके सफर को एकदम सुरक्षित और आरामदायक बना देगा।
क्या होगा इस भौकाली SUV का असली Price?
इतने सारे एडवांस फीचर्स जानने के बाद हर किसी के दिमाग में इसके Price का सवाल जरूर गूंज रहा होगा। जापान में e-Vitara के बेस 49kWh वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 39,93,000 येन रखी गई है, जिसे अगर भारतीय रुपये में बदला जाए, तो यह लगभग 21 से 22 लाख रुपये के बीच बैठती है। वहीं, इसके टॉप 61kWh AWD मॉडल की कीमत जापान में 49,28,000 येन (लगभग 27 लाख रुपये) है।
चूंकि यह SUV भारत में ही बनकर दुनिया भर में एक्सपोर्ट हो रही है, इसलिए उम्मीद है कि भारतीय ग्राहकों को यह और भी ज्यादा किफायती दाम पर मिल सकती है। अगर सुजुकी इसे भारत में सही कीमत पर उतारती है, तो यह कार BYD Atto 3, Tata Curvv EV और MG ZS EV जैसी गाड़ियों का खेल पूरी तरह से बिगाड़ कर रख देगी!








